तीन परीक्षा केंद्रों पर 1142 विद्यार्थियों ने दिया पहला हिंदी का पेपर

बड़वाह ब्लाक के 15 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को प्रारंभ हुई
माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10 वी बोर्ड की परिक्षा मे विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ पहला हिंदी का प्रश्न पत्र हल किया।

बड़वाह नगर के तीन परीक्षा केंद्र सीएम राइस कन्या साला,उत्कृष्ट बालक विद्यालय व विवेकानंद विद्या विहार स्कूल मे दर्ज 1181 परीक्षार्थियो मे से 1142 विद्यार्थियों ने हिंदी के पहले प्रश्न पत्र की परिक्षा दी। वही 39 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

परिक्षा प्रारंभ होने के बाद तीनों केंद्रों का एसडीएम प्रताप सिंह अगास्या, एसडीओपी श्रीमति अर्चना रावत,सीईओ कंचन डोंगरे,तहसीलदार शिवराम कनासे सहित
बीईओ डीएस पिपलोदे ने बारी बारी से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी पहुंचकर जायजा लिया।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist