
बड़वाह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र बड़वाह के परेड ग्राउंड में 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत केंद्र के प्राचार्य श्री ईला चंद्र पांडेय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण व परेड द्वारा राष्ट्रीय सलामी से की गयी। परेड में कुल 102 बल सदस्यों ने भाग लिया। परेड का नेतृत्व सहायक कमांडेंट श्री नीरज कुमार द्वारा किया गया। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय ने अपने संबोधन में उपस्थित महिलाओं ,बच्चों, बल सदस्यों एवं आगंतुकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी ।उन्होंने कहा कि हमारे देश 73 गणतंत्र वर्ष पूरे कर आज देश चोहत्रवा वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को भारत का अपना संविधान लागू हुआ, उसके उपरांत हमारा देश एक प्रजातांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया। वह दिन भारत के इतिहास में एक स्वर्णिम दिन है।भारतीय संविधान विशालतम ही नहीं ,दृढतम भी है। भारतीय संविधान ने हर मुश्किल को आसान किया है ।
इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत ने सारी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है ।हमें विश्वास है कि भारत 2024 तक विश्व की एक महाशक्ति के रुप में उभरेगा। आर्थिक और तकनीकी सहयोग का मतलब आम लोगों के लिए बहुत कुछ अलग हो सकता है पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के लिए उच्च कोटि की सुरक्षा प्रदान कर देश की आर्थिक प्रगति में सहयोग करना है । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र बड़वाह द्वारा विभिन्न तरह के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन पूरे साल किया गया जिसमें मुख्यत: रक्तदान, स्वच्छ भारत अभियान के तहत विभिन्न जगहों पर साफ सफाई कर जन सामान्य को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया। बड़वाह के नजदीक गरीब बस्तियों में गर्म कपड़े व कंबल सीआईएसएफ संरक्षिका की तरफ से वितरित किया गया। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा बल सदस्यों को उनके कर्तव्य को प्रोत्साहित करने के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक वितरण किया गया। अंत में सांस्कृतिक प्रोग्राम एवं महिलाओं व बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें पारिवारिक एवं इकाई के बल सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सभी लोगों को मिठाईयां वितरित की गयी।