नार्मदीय ब्राह्मण समाज का श्रावणी कार्यक्रम संपन्न

बड़वाह मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मां नर्मदा की पावन नगरी बड़वाह में श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रावणी उपाकर्म का विधिवत आयोजन संपन्न हुआ।। कार्यक्रम आचार्य संजय शर्मा के सानिध्य में पूजा सामग्री को लेकर नावघाट स्थित संत श्रीबाबा जी बालीपुर नार्मदीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला एकत्रित हुए। आचार्य संजय शर्मा ने बताया कि। हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण पर्व है जो ज्ञान, विद्या और ऋषियों के प्रति कृतज्ञता का पर्व है यह पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है और इस दिन दशाविधि स्नान देव ऋषि पितृ तर्पण सप्त ऋषि पूजन हेमाद्रि संकल्प नूतन यज्ञोपवीत ( जनेऊ ) संस्कार,वेद-पुराणों ओर का पठन-पाठन किया जाता है। श्रावणी पर्व ज्ञान और विद्या की साधना का पर्व है। इस दिन, गुरुकुलों में शिक्षण सत्र का आरंभ होता था और छात्र यज्ञोपवीत संस्कार के साथ वेद-वेदांगों का अध्ययन शुरू करते थे। यह पर्व ऋषियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी अवसर है, जिन्होंने हमें ज्ञान का प्रकाश दिया। इस दिन, ऋषि-तर्पण करके ऋषियों के प्रति सम्मान प्रकट किया जाता है। श्रावणी पर्व आत्मशुद्धि और आत्मचिंतन का भी पर्व है। इस दिन, लोग पवित्र नदियों में स्नान करके और धार्मिक अनुष्ठान करके अपने पापों से मुक्ति पाने का प्रयास करते हैं। श्रावणी पूर्णिमा को रक्षा बंधन का पर्व भी मनाया जाता है, जिसमें बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी ओर परिवार की रक्षा के लिए प्रार्थना करती हे आचार्य मंत्रोच्चारित रक्षा सूत्र अपने यजमानों को बाँधते हैं। आचार्य द्वारा हवन आरती और ब्राह्मण भोजन के साथ अनुष्ठान सम्पन्न करवाया।इस कार्यक्रम में इकाई उपाध्यक्ष सचिन बर्वे सचिव दिलीप शर्मा कोषाध्यक्ष युवेश जोशी साथ की रवींद्र बर्वे ओम बर्वे अथर्व चन्द्रे आशीष रितेश गांवशिंदे सुधीर सोहनी भूषण शर्मा तरुण चन्द्रे सचिन गीते रंजन उपाध्याय संजय उपाध्याय गोविन्द शर्मा रवींद्र डोंगरे आदि सहित समाजजन मौजूद रहे।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist