सुनील जायसवाल बने श्री कंवर कॉलोनी उत्सव समिति के अध्यक्ष

बैठक में पूर्व अध्यक्षों का किया सम्मान

बड़वाह। श्रीकंवर कॉलोनी स्थित श्री बालाजी मंदिर में आगामी माह आयोजित होने वाले 27वें नवदुर्गा उत्सव को लेकर गुरुवार रात समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में उत्सव को भव्यता प्रदान करने सहित समिति के नए अध्यक्ष के मनोनयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद सुनील जायसवाल को सर्वानुमति से समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक में सुनील जायसवाल के नाम का प्रस्ताव विमल जैन ने रखा, जिसका समर्थन वरुण जैन ने किया। इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सर्वसम्मति से जायसवाल को अध्यक्ष मनोनीत किया।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र चौहान सहित समिति के सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील जायसवाल का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्षों राजू राठौर, अनिल कानूनगो, नरेंद्र चौहान, जगदीश यादव, राकेश बार्चे को उनके द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सभी के सहयोग से नवदुर्गा उत्सव को और अधिक भव्यता के साथ आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर राजू राठौर, अनिल कानूनगो, डॉ. परेश विजयवर्गीय, मिक्की चौहान, दिशांत चौहान, अशोक साईं, विमल जैन, दीपेश विजयवर्गीय, पंकज जायसवाल, जगदीश यादव, कल्पेश दुबे, आशीष अग्रवाल, राकेश बार्चे, राकेश भगत्या, प्रशांत वाजपेयी, संजय गेहलोत, राजेंद्र पगारे, मनस्व राठौर, विक्की यादव, जितेंद्र पवार सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *