अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा की प्रथम कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

बड़वाह आखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा की कार्यकारिणी बैठक महानंदा स्थित नार्मदीय ब्राह्मण समाज की धर्मशाला में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देशभर से आए समाजजनों ओर महासभा के अध्यक्ष राजेश बड़ोले विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए। इस अवसर पर इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, महासभा के महामंत्री मुकेश शर्मा, पारमार्थिक ट्रस्ट के अध्यक्ष जेपी शर्मा और महासभा के संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष सुभाष महोदय प्रमुख रूप से शामिल हुए। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव महासभा के समस्त पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई।महिलाओं और युवाओं की भूमिका अहम-अध्यक्ष राजेश बडोले ने देशभर से आए विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों और अध्यक्षों को संबोधित करते हुए समाज के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने समाज के विकास में महिलाओं और युवाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। बडोले ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए आज विदेशों में रह रहे समाजजन भी अपनी सक्रिय जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वहीं, युवाओं की भागीदारी भी पूरे उत्साह के साथ सामने आ रही है। बैठक में युवा महासभा और महिला कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *