नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने शरद उत्सव मनाया।

बड़वाह  नार्मदीय ब्राह्मण समाज द्वारा इंद्रपुरी कॉलोनी में नार्मदीय समाज की धर्मशाला में शरद उत्सव कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ कार्यकारिणी अध्यक्ष व्ही. एस. गावशिंदे, सचिव दिलीप शर्मा, महिला कार्यकारिणी अध्यक्ष आशा खेड़े, सचिव ऋषिका बड़ोले, युवा कार्यकारिणी अध्यक्ष आयुष बर्वे और सचिव अथर्व  चन्द्रे  द्वारा  गुरुदेव और मां नर्मदा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर आरती की समाज के अध्यक्ष व्ही. एस. गावशिंदे,  ने शरद पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए ब्राह्मण समाज के विकास और एकजुटता समाज की उन्नति के लिए आवश्यक बताया महिला मंडल अध्यक्ष आशा खेड़े कहा कि अपनों के साथ उत्सव मानने से अपने दायित्व के निर्वहन के लिए ऊर्जा प्राप्त होती है। अपनों का आशीर्वाद और सहयोग मिलता है । समाज की महिला अध्यक्ष आशा खेड़े सचिव ऋषिका बड़ोले, अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। युवा  संगठन के अध्यक्ष आयुष बर्वे बताया कि  ब्राह्मण समाज को सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से संगठित करने से ही समाज के विकास के रास्ते दिखाई देंगे । वरिष्ट कार्यकारणी के मार्गदर्शन पर महिला मंडल ने  कार्यक्रम प्रारंभ किया  प्रवेश खेड़े ने नर्मदाष्टक की प्रस्तुति दी, जिसके साथ

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। इन कार्यक्रमों का संचालन शांभवी शर्मा और समृद्धि शर्मा ने किया। कुल 27 प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में गरबा रास का आयोजन हुआ। इसका संचालन  दामिनी पगारे और वंदना बिल्लौरे ने पहली बार निमाड़ी भाषा में किया।

कार्यक्रम पूर्व स्वादिष्ट कड़ी खिचड़ी के साथ कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित समाज जनों ने  केसरिया दूध वितरित किया गया। इस अवसर पर भूत पूर्व अध्यक्ष जी एस गांव शिंदे पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा बाबा दिलीप शर्मा राजेंद्र शर्मा राजा भैया रविंद्र बर्वे सचिन बर्वे महेंद्र बडोले दिलीप अत्रे मधु सुदन कोठारी राकेश बारचे मनीष बर्वे हरिनारायण शर्मा सुनील जोशी कमल जोशी समर्थ जोशी अरविन्द बर्वे भूषण शर्मा सचिन गीते राकेश शुक्ला संजय उपाध्याय शिवम शर्मा अखलेश चौकड़े तनय गांव शिंदे जितेंद्र शर्मा बड़दिया नितिन बर्वे डिस सोहनी सार्थक जोशी सुमित शर्मा अगरवाडा सहित समाजजन उपस्थित थे।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist