गांव की मूलभूत समस्या का भी संकलन लिया जाएँ- कलेक्टर श्री वर्मा

राजस्व और ग्रामीण विकास के अधिकारियों के साथ की बैठक

खरगोन 2 फरवरी 23/संत रविदास जयंती 5 फरवरी से प्रारम्भ होने वाली विकास यात्रा की तैयारियों के लिए नवागत कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा ने राजस्व अधिकारियों और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्रियावन्यन के बारे में विस्तार से योजना बताई। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा योजनाओं को धरातल पर लाने और अब तक हुए कार्याें को भी देखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। साथ ही इस दौरान गांवों की प्रमुख मूलभूत समस्याओं का संकलन किया जाएगा। सभी एसडीएम और जनपद सीईओ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर ले। सभी विधानसभाओं के गांवांे में यात्रा पहुचेंगी। एक दिन में दो गांवों में हितग्राही सम्मेलन होगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि व्यावहारिक रूप से यात्रा रूट देखें साथ ही स्थानीय स्तर पर लीड भी करेंगे। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा, अपर कलेक्टर श्री जेएस बघेल, श्री केके मालवीया, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शिराली जैन तथा सभी एसडीएम व जनपद सीईओ तथा जिला पंचायत के पीओ उपस्थित रहे।

छात्रवास सुदृढ़ हो, राशन आपके द्वार का होगा आंकलन और भू-अधिकार योजना के पात्रों को ढूंढा जाएगा

विकास यात्रा के संबंध में हुई बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में पात्रा नागरिकों को ढूंढने और उनका उसी गांव में आवेदन भरकर कार्यवाही करने की तैयारी रखने के निर्देश दिए है। कहा है कि सभी पटवारी इस दिशा में केवल पात्र नागरिकों से ही फार्म भरवाएं। साथ ही राशन आपके द्वार योजना का भी आंकलन किया जाना है। इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान हमेशा छात्रवासों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की चिंता करते हैं। इसके लिए अब सभी जिला अधिकारियों को पालक अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। जो समय समय पर जाकर वहां कि व्यस्थाआंे और सुविधाओं पर नजर रखेंगे। उनका कार्य केवल निगरानी का होगा। इसके अलावा यात्रा के विषय मंे विस्तार से चर्चा कर निर्देशित किया गया है।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist