20 मई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
खरगौन1 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण शील्ड (सस्टेनेबल हाउसिंग इंटीग्रेटिंग एफिशियंटलिविंग एंड डिजास्टर रेजिलिएंस) के तहत जिले के बी.आर्क, एम आर्क, बी.ई, बी.टेक और बी.ई. सिविल उपाधि धारी छात्रों से भू-क्लाइमेटिक जोन का दौरा करने और विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद आवास टोपोलॉजी अध्ययन करने एवं दस्तावेजीकरण करने हेतु ग्रीष्मकालीन समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है। इंटर्नशिप के दौरान चयनितों को प्रतिमाह 20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी।
जिला पंचायत के सीईओ श्री आकाश सिंह ने बताया कि ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप के लिए योग्यता अनुसार छात्रों को लिंक https://forms.gle/c6Sscm9FyUJXUGmo9 के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 मई 2025 है। ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप उन छात्रों के लिए डिजाइन की गई है जो वर्तमान में बी.आर्क और एम.आर्क और बी.ई,बी.टेक सिविल इंजीनियर के कार्यक्रमों में नामांकित है। छात्रों को विशिष्ट भू-जलवायु क्षेत्रों का दौरा करना और विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद आवास प्रकारों का दस्तावेजीकरण करना आवश्यक है।
आफर के लिए सूचना 26 मई तक दी जायेगी और 02 जून को भोपाल में ओरियंटेशन होगा। जिला और ब्लाक मुख्यालय पर रिपोर्टिंग की तिथि 03 जून 2025 रखी गई है। इंटर्नशिप की अंतिम अवधि 31 जुलाई 2025 तक होगी। इंटर्नशिप की अवधि 60 दिवस की होगी। यह अध्ययन मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों के 313 विकासखंडों में किया जाना है। ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित करने की तिथि 20 मई 2025 तक खुली है। छात्रों को दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।



