निर्मल विद्यापीठ बड़वाह के विद्यार्थियों ने फिर बाजी मारी

बड़वाह अगाज यही, अंदाज वही, सफलता का राज वही’’ की सार्थकता को साबित करते हुए निर्मल विद्यापीठ बड़वाह के विद्यार्थियों ने फिर बाजी मारी-
सीबीएसई की कक्षा 10वी और कक्षा 12 वी के घोषित हुए परीक्षा परिणाम में हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र में विद्यालय को गौरवान्वित किया।
विद्यालय के कक्षा 10 वी के छात्र मानस मुकेश मंडलोई ने 93.6 प्रतिशत अंक, विनायक विजय प्रजापत 82.6 प्रतिशत अंक, आयुषी अमृत यादव 81.2, प्राची लक्ष्मण भटानिया 81.2 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में उच्च स्थान प्राप्त किया वहीें विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय के वर्चस्व को बनाए रखा। सीबीएसई द्वारा जारी बोर्ड परीक्षा परिणाम में विद्यालय का परिणाम शत् प्रतिशत रहा तथा कुल 42 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में अंक अर्जित किये।
वहीं कक्षा 12 वी की छात्रा सौम्या रवि देशवाली ने 86 प्रतिशत अंक, शुभ संजय उपाध्याय 77.6 प्रतिशत अंक, धर्मेन्द्र रूपसिंह चैहान 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया वहीं विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री प्रतीक जैन, प्राचार्य आशीष जी झा, उप प्राचार्य सिम्मी शेख, मो. अली सर, पियुष शुक्ला, सुनिता राठौर, वंदना जारवाल, गुरमीत भाटिया, दयाराम पंवार, मुकेश प्रसाद, अजय पाटीदार, रंजना सेठाना, भीम चैहान, राहुल जैन, रवि काले, मनोज वाशिंदे एवं समस्त स्टाॅफ ने बधाई दी और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist