कांग्रेस परिवार ने राजीव जी की पुण्यतिथि मनाई

बड़वाह: देश के पूर्व प्रधानमंत्री युगदृष्टा स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर बुधवार देर शाम कांग्रेस परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती आरती पाटिल, सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र पाटीदार ने राजीव जी के कार्यकाल के ऐतिहासिक फैसलों पर चर्चा करते हुए कहा कि युवाओं के सपनों का इक्कीसवीं सदी का भारत बनाने के लिए राजीव जी ने संचार और कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत की। शासकीय योजनाओं के लाभ पहुंचाने के लिए मौजूद सरकारी सिस्टम की कमियों को स्वीकारा और दुरुस्ती हेतु समूचे सिस्टम को टेक्नालॉजी और कंप्यूटरीकरण फैसला किया।
राजीव जी के कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि देश की विदेश नीति, वैश्विक राजनीति और गुटनिरपेक्ष आंदोलन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई, सैन्य उपकरणों से सेना और देश की सुरक्षा को मजबूत किया। वैश्विक आतंकवाद की घटना में बम विस्फोट से उनकी नृशंस हत्या हुई। राजीव जी के बाद गुटनिरपेक्ष आंदोलन भी निष्क्रिय हो गया। विश्व में अमरीका के दखल बढ़ा, आपरेशन सिंदूर में सीजफायर से अमेरिका ने हमारे अंदरूनी मामलों में दखल दिया।
सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र पाटीदार ने कहा कि राजीव जी ने इक्कीसवीं सदी में उन्नत शिक्षा व्यवस्था हेतु पहली बार मानव संसाधन मंत्रालय का गठन किया, आधुनिक, तकनीकी और समान शिक्षा की व्यवस्था हेतु देश में हजारों आवासीय नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालयों और इंजीनियरिंग कॉलेजों की स्थापना हुई। इनमें शिक्षित भारतीय युवा विकसित देशों से कदमताल करके देश सहित विश्व की बड़ी बड़ी कंपनियों सम्भाल रहे है। शैक्षणिक योग्यता से सुविधा, समृद्धि और आर्थिक विकास हुआ।
युवा नेता नकुल पटेल ने कहा कि राजीव जी ने ही त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था और युवाओं को अठारह वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार दिया।
बैठक में राजीव गांधी के असामयिक निधन को देश की अपूरणीय क्षति बताते हुए युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हिम्मत पटेल और महामंत्री ऋषभ व्यास, शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष किशोर काले, इरफान शेख, सचिव समीर चन्ना, जितेंद्र यादव मंडलम अध्यक्ष कमलेश सेन और मोनू प्रजापत, सेवादल के प्रकाश जैन, राजेंद्र दुबे, पंढरीनाथ मालाकार, दिनेश हनुवांतिया, मांगीलाल चावले, संतोष करौंदिया, कमलेश परिहार आदि कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के चित्र पर पुष्प समर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त की। आभार एस. कुमार मालवीय ने व्यक्त किया।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist