इन्दौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस की उपस्थिति में जल गंगा संवर्धन अभियान समापन

शाहपुर नगर परिषद शाहपुर मे शासन निर्देशानुसार 30 मार्च 2025 से सम्पूर्ण नगर में जल गंगा संर्वधन अभियान का प्रारंभ कर निरंतर चलाया गया था यह अभियान शासन और समाज के समन्वय से जल सरंक्षण, जल स्त्रोतों के पुनर्जीवन और जन जागरुकता को समर्पित रहा शासन निर्देशानुसार नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में समुदाय के साथ 24 जून से 30 जून तक की अवधि में अभियान का समापन किया जाना है |

जल गंगा संवर्धन अभियान समापन कार्यक्रम के अवसर पर इन्दौर नगर पालिक निगम के महापौर माननीय पुष्यमित्र भार्गव के मुख्य अतिथ्य एवं श्रीमती अर्चना चिटनीस, विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री के विशेष अतिथ्य मे जल गंगा संर्वधन अभियान का समापन नगर परिषद प्रांगण में किया गया, इस अभियान मे निकाय द्वारा 30 मार्च से निरंतर जल स्त्रोतो के पुनर्जीवन एवं संरक्षण कार्यक्रम अंतर्गत अमरावती नदी की साफ सफाई, गहरीकरण का कार्य वृहद स्तर पर किया गया जनप्रतिनिधियों, आम नागरीको, अधिकारी कर्मचारीयों, स्कूली छात्रो द्वारा मानव श्रमदान कर नदी सफाई, गहरीकरण का कार्य वृहद स्तर पर किया गया, अभियान अंतर्गत निकाय क्षेत्र की पानी की टंकीयों की साफ सफाई, लिकेज पाईप लाईनो का सुधार कार्य किया गया |

5 जून 2025 को विश्वपर्यावरण दिवस के अवसर पर सितला माता गार्डन, ट्रेचिंग ग्राउंड एवं कालूशा बाबा दरगाह के पास वृहद वृक्षारोपण कर नगर वन सघन वन के रूप में हरित क्षेत्र विकसित किया गया, निकाय द्वारा आमजन कि जनजागरुकता हेतु अमरावती नदी किनारे जल स्त्रोतो की साफ सफाई, गंदगी नही करने एवं संरक्षण तथा पर्यावरण बचाने हेतु चित्रकला, नुक्कड नाटक, दिवार लेखन के माध्यम से संदेश प्रसारित किये गये। सीएम राईज विद्यालय मे जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल स्त्रोतो के पुनर्जीवन एवं संरक्षण, पर्यावरण आदि विषयो पर छात्रो की निबंध प्रतियोगिता नगर मे सार्वजनिक एवं शैक्षणिक स्थानो पर नुक्कड नाटक के आयोजन आदि कार्य कराये गये। अभियान मे जल दूतो, जनप्रतिनिधियों, आम नागरीको एवं स्वसहायता समूह का विशेष योगदान रहा।
जल गंगा संर्वधन अभियान समापन के इस अवसर पर अभियान के अंतर्गत उत्तम कार्य करने वाले अधिकारियो/ कर्मचारियों को तथा सक्रिय जलदूटी मित्रो को इन्दौर नगर पालिक निगम के महापौर माननीय श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेन्द्र तिवारी के द्वारा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया
इस अवसर पर इन्दौर नगर पालिक निगम के महापौर माननीय पुष्यमित्र भार्गव, मान. विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेन्द्र तिवारी, अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी गोपाल चौधरी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल चौधरी, भाजपा नेता समर्थ चिटनिस, पार्षद विजय दोड़े, अशोक निकम, बंडू देशमुख, विनोद चौधरी, कैलास असेरकर, अरुण चौधरी, मुकेश बूनगाल, विष्णु हांडगे, शेख शाकिर, शेख ताजुद्दीन, पवन बडोले, सहायक ग्रेड 02 पुंडलिक भूते, सहायक ग्रेड 02 हिमांशु पाटिल, राजस्व उप निरीक्षक रतन सिंग रावत , अभिशेख जवरे, वसंत महाजन, प्रतिभा काले, महिला एवं बाल विकास विभाग का सम्पूर्ण स्टाफ, स्वास्थ्य विभाग की सम्पूर्ण स्टाफ, तथा नगर परिषद के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे |

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist