
बड़वाह 26 जून 2025 को मां ॐ नर्मदा मूक बधिर एवं दृष्टि बाधित निःशुल्क आवासीय विद्यालय सुराना नगर बड़वाह में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रेवाराम वर्मा , यतिन जोशी , द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया नेत्र हीन बालिका हीना बर्मन से हिंदी की ब्रेल किताब पढ़ाई गई ,ओर मूक बधिर बालक हितेंद्र से उसका नाम पूछा गया साथ ही कक्षा 7 वि की निहारिका राठौड़ ने अंग्रेजी में शरीर के सभी अंगों के बारे में लिख कर बताया गया । कक्षा 2 री में चांदनी कोचले ने सांकेतिक भाषा में ABCD बताई ये सब देखने के बाद अधिकारी द्वारा बच्चों की दिल से प्रशंसा की । ओर छात्रावास में खाना बिस्तर बेड पानी की व्यवस्था मनोरंजन का समग्री का भी निरीक्षण किया गया।साथ ही उनके द्वारा बच्चों के साथ 1 वृक्ष मां के नाम से पौधा रोपण भी किया गया। जिसमें विद्यालय के संचालक संजय कदम, एवं विद्यालय के प्राचार्य विजय मालवीय , स्टॉप श्री मति इंद्रा जोशी श्री मति पिंकी सोलंकी ,खुशबू वानखेड़े , रानू कड़ोले , दीपक चावड़ा , हर्षिता वर्मा , दीपमाला मालवीय , सरदार मेहता, पराग कदम , पारुल कदम , अर्पिता कामले दिलीप आदि स्टॉप उपस्थित था। समस्त कार्यक्रम विद्यालय के संचालक संजय कदम के मार्ग दर्शन पर किया गया।



