नगर पालिका प्रांगण में कवि सम्मेलन

बड़वाह के स्थापना दिवस पर नपा द्वारा होगा अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन।

नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने की क्षेत्रवासियों से कवि सम्मेलन का आनंद लेने की अपील।

बड़वाह नगर पालिका द्वारा बड़वाह शहर के स्थापना दिवस परआगामी एक जुलाई को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश विदेश में लोकप्रिय अनेक कवि गणों का आगमन होगा और बड़वाह की काव्य रसिक जनता कवि सम्मेलन का आनंद लेगी।
बड़वाह नगर के विकास शील नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि बड़वाह शहर की स्थापना 1 जुलाई 1867 को हुई थी।इसी को मद्देनजर रखते हुए बड़वाह नगर निकाय द्वारा आगामी एक जुलाई को रात्रि 8 बजे एक अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश के ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के कवि बड़वाह आकर काव्यपाठ करेंगे।
नपा अध्यक्ष ने बताया कि बड़वाह की जनता वैसे भी कवि सम्मेलन की रसिक रही है और यहां होने वाले कवि सम्मेलनों में बड़वाह ही नहीं बल्कि आसपास के लोग भी बड़ी तादात में सुनने आते हैं।बीच में कोरोना आदि के कारण कवि सम्मेलन के आयोजन नहीं हो पाए इसी लिए अब बड़वाह के स्थापना दिवस पर यह विशाल आयोजन किया जा रहा है।
इस कवि सम्मेलन में अंतराष्ट्रीय कवि शिव शैलेन्द्र यादव, अंतरास्ट्रीय कवि वेद व्रत वाजपेई,आचार्य कवि सफर जौनपुरी,कवि अपूर्व विक्रम शाह,कवि सुमित मिश्रा,कवि पंकज प्रसून के साथ कवयित्री रुचि चतुर्वेदी
काव्य पाठ के लिए आ रहे हैं।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist