राज्य शिक्षक संघ ने ई-अटेंडेंस योजना को प्रदेश के समस्त शासकीय विभागों में प्रारंभ किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।



बड़वाह /राज्य शिक्षक संघ के प्रांतीय आव्हान पर बड़वाह विकासखंड के शिक्षकों ने प्रदेश में शिक्षा विभाग द्वारा लागू की गई ई-अटेंडेंस व्यवस्था को शिक्षा विभाग के साथ अन्य विभागों में भी लागू करने की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम से एसडीएम सत्यनारायण दर्रो बड़वाह को ज्ञापन सौंपा।राज्य शिक्षक संघ के जिला महामंत्री भुवनेश पाराशर,संगठन मंत्री सरदार चौहान,ब्लाक कोषाध्यक्ष शेरसिंह रावत के नेतृत्व में ब्लॉक के शिक्षकों ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के शिक्षकों के लिए “हमारे शिक्षक” एप के माध्यम से ई अटेंडेंस योजना प्रारंभ की जा रही है। प्रदेश का समूचा शिक्षक संवर्ग प्रदेश सरकार की मंशानुरूप लगातार अपना सर्वश्रेष्ठ देकर शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को राष्ट्र में प्रमुख पंक्ति में लाने का प्रयास कर रहा है। जबकि शैक्षणिक कार्य के अतिरिक्त गैरशेक्षणिक कार्य भी करता है।
इस ईमानदारी और समर्पण का सुखद परिणाम यह रहा कि बोर्ड परीक्षा परिणामों में शासकीय विद्यालयों का प्रदर्शन उत्तम रहा है। परीक्षा परिणामों के बाद आपके द्वारा सार्वजनिक रूप से शासकीय शिक्षकों के कार्यों की प्रशंसा की गई है। प्रदेश में केवल शिक्षक संवर्ग की ई अटेंडेंस योजना से हाजिरी लगने की योजना से समाज में ऐसा संदेश जा रहा है कि शिक्षक संवर्ग अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह होने के कारण उनकी ऐसी हाजिरी ली जा रही है। गुरु के लिए सम्मान ही सबसे बड़ा धन है। मात्र शिक्षकों के लिए सरकार का ऐसा कदम गुरु पद की गरिमा को क्षति पहुंचाता है व मन को आहत करता है।
मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन का वाचन महावीर पटेल ने करते हुए बताया ई अटेंडेंस योजना को प्रदेश के समस्त विभागों के कर्मचारियों पर एक साथ लागू किया जाए तब तक शिक्षकों के लिए स्थगित की जाए।
इस अवसर पर विजयश्री रावत, वंदना शर्मा,ममता श्रीवास्तव ,सुभद्रा मंडलोई ,दुर्गा पटेल ,ममता रेकल, भारती कोचक ,रिंकू मंडलोई,कविता मुजाल्दे, नीति देशवाली, मनीषा सितोले,राज्य शिक्षक संघ जिला महामंत्री भुवनेश पाराशर,ब्लाक कोषाध्यक्ष शेरसिंह रावत ,जिला संगठन मंत्री सरदार चौहान, पुष्पेंद्र रावल,भारत सिंह सोलंकी , सुनील फतंगड़े, रामेश्वर पाटीदार, मयाचंद मंडलोई, गोरेलाल नार्वे, अतुल पाटील , इंदरसिंह बालके,दिलीप बिर्ले,एस के राठौर ,देवकरण सितोले, जियालाल बालके, सचिन वर्मा, छगनलाल कोचले, बदलाम सिंह चौहान, दिलीप मूसले, दिनेश कड़ोले , सुधीर भावसार, रवि पगारे, पंकज खेडेकर, चंद्रकांत रावल, दौलत सिंह राजपूत, मिथिलेश ठाकुर, हिम्मत सिंह चौहान,चंद्रपाल कुशवाह, सजनसिंह मंडलोई, उम्मेदसिंह मुजाल्दे, देवीसिंह मंडलोई, कपीश पुराणिक,जगदीश कनाडे , शैलेंद्र सोहनी ,सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित थे।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist