राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की समीक्षा बैठक संपन्न

इंदौर पिछड़ा वर्ग समुदाय के कल्याण के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, नॉन क्रीमी लेयर श्रेणी के जाति प्रमाण पत्रों के बनने में आने वाली कठिनाइ‌यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए रेसीडेंसी गेस्ट हाउस में बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्ष्क्षता राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमेन हंसराज गंगा राम अहीर ने की, बैठक में बुरहान पुर कलेक्टर हर्ष सिंह (आई.ए.एस), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इन्दौर सिद्धार्थ जैन एवं डिप्टी कमीश्नर, कमीश्नर कार्या. इन्दौर श्रीमती सपना लौवंशी उपस्थित थे। इस अवसर पर अनिल सोनी, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग इन्दौर ने इन्दौर संभाग की विभागीय योजनाओं जैसे पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना, विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना एवं छात्रावास संचालन योजना आदि की जानकारी प्रदान की। सोनी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में अभी तक संभाग में 51669 विद्यार्थियों को 120.75 करोड़ रूपये छात्रवृति का वितरण कर दिया गया है, वहीं सिविल सेवा प्रोत्साहन योजनान्तर्ग एम.पी.पी.एस.सी. एवं यू.पी. एस. सी. उत्तीर्ण विधियों 230 विद्यार्थियों को कुल 40 लाख 30 हजार रूपये का वितरण किया गया है, इसी प्रकार इस सत्र में 23 विद्यार्थियों का विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति हेतु चयन किया गया है।अध्यक्ष महोदय ने योजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया एवं साथ ही प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने पर बल दिया, आपने MBBS पाठ्यक्रम और विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति में आय और जाति प्रमाण पत्र के सत्यापन की आवश्यकता के संबंध में निर्देश दिये तथा पालन प्रतिवेदन तलब किया।बैठक में आयोग के वरिष्ठ सलाह‌कार एम राजेश कुमार यादव ने प्रशासकीय समीक्षा की, साथ ही इस अवसर पर सलाहकार रामायण कुमार, अतिरिक्त नित्रि सचिव प्रणव बेंबी, सहायक निजि सचिव राजवीर चौधरी, अनुभाग अधिकारी महेंद्र कुमार मीणा उपस्थित थे। अन्त में आभार विभागीय निरीक्षक शैलेंद्र अत्रे ने माना ।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist