आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की अनंतिम सूची जारी

एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आपत्तियां आमंत्रित

खरगोन 13 अगस्त 2025। महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार महेश्वर विकासखंड में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया के अंतर्गत अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। 5 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और 26 आंगनवाड़ी सहायिकाओं के नाम ऑनलाइन चयन प्रक्रिया के बाद घोषित किए गए हैं। यह सूची 4 और 5 अगस्त 2025 को खंड स्तरीय चयन समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों के ऑनलाइन परीक्षण के आधार पर तैयार की गई है।

    सूची पर यदि किसी अभ्यर्थी को आपत्ति हो तो वह सूची जारी होने की तारीख से 07 दिनों के भीतर केवल ऑनलाइन माध्यम से एमपी ऑनलाइन के https://chayan.mponline.gov.in पोर्टल पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। निर्धारित समयावधि में आपत्ति प्राप्त न होने पर पात्र अभ्यर्थियों का अंतिम चयन कर नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। अन्य किसी माध्यम से आपत्ति दर्ज नहीं कराई जा सकेगी।

इसी प्रकार खरगोन ग्रामीण /महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना खरगोन ग्रामीण अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पद हेतु एमपी ऑनलाइन के चयन पोर्टल पर 07 दिनों के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist