शिवाजी महाराज की विशाल प्रतिमा,हिंदवी सम्राज्य के किले के साथ 100 फिट ऊंचा तिरंगा होगा स्थापित।

बड़वाह के जयस्तंभ चौराहे का 1 करोड़ की लागत से होगा सौंदर्यीकरण।

बड़वाह नगर पालिका द्वारा शहर में जहां अनेक शॉपिंग कॉम्पलेक्स के निर्माण अपना मूर्त रूप लेते नगर आ रहे है। वहीं नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता के प्रयासों से नगर में नित नई सौगात देते जा रहे हैं ।
इसी तारतम्य में अब नगर पालिका ने अपने कदम शहर के मुख्य चौराहों की सुंदरता को बढ़ाने में उठाएं है। नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता के प्रयासों से अब शहर के सबसे व्यस्तम जयस्तंभ चौराहे का 1 करोड़ रुपए की लागत से सौंदर्यकरण किया जाएगा ।
आज जयस्तंभ पर नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने सीएमओ ,इंजीनियरों,एवं मानचित्रकारों के साथ निरीक्षण किया नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि इंदौर शहर की तर्ज पर बड़वाह के जय स्तंभ चौराहे का लगभग 1 करोड़ रुपए की लागत से सौंदर्यकरण किया जाएगा । जयस्तंभ पर महाराज शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी । इसके साथ ही हिंदवी सम्राज्य का किला एवं 100 फिट ऊंचा तिरंगा लगाया जाएगा । नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि आज नगर पालिका की टीम के द्वारा जयस्तंभ चौराहे का निरीक्षण किया गया है । नपा अध्यक्ष ने बताया कि हमारा प्रयास है कि आने वाली 26 जनवरी तक यह कार्य पूर्ण हो जाए। इसके बाद यहां 100 फिट ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण किया जाएगा ।
नपा अध्यक्ष ने बताया कि जयस्तंभ को भी शिवाजी प्रतिमा के निकट ही स्थापित किया जाएगा। यह हमारा ड्रीम प्रोजेक्ट हे जिसे हम वर्ष भर में पूरा कर देंगे। निरीक्षण के दौरान नपा अध्यक्ष के साथ सीएमओ कुलदीप किन्शुक,नगर पालिका के इंजीनियरों की टीम मौजूद रही ।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist