एक हजार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की बेशकीमती जमीन का लिया कब्जा

इन्दौर : गुरूवार, अगस्त 21, 2025,

इंदौर में आज कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में शासकीय भूमि को संरक्षित करने के लिए बड़ी कार्रवाई की गई है। होप टेक्सटाईल को लीज पर दी गई भूमि की लीज कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा गत 20 अगस्त 2025 को जारी एक आदेश के अनुसार निरस्त की गई। इस आदेश के परिपालन में आज ग्राम कस्बा इंदौर के सर्वे क्रमांक 282/2 रकबा 22.24 एकड़ का कब्जा आज लिया गया। उक्त भूमि शासकीय है, इसमें किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप या अतिक्रमण करना दण्डनीय अपराध है, संबंधी सूचना पटल भी लगाया गया है। तहसीलदार श्री कमलेश कुशवाह ने बताया कि उक्त भूमि का आज विधिवत रूप से कब्जा ले लिया गया है।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist