बड़वाह उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सहित 6 कर्मचारियों को नोटिस



खरगोन 20 सितंबर 2025। बड़वाह एसडीएम सत्यनारायण दर्रो द्वारा 19 सितंबर को उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बड़वाह का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शाला में शिक्षकों की अनुपस्थित तथा हिंदी का शिक्षण पीरियड एवं अन्य पीरियड समय पर नहीं लगना पाया गया। छात्रों द्वारा पूर्व में सर्व संबंधितों के विरुद्ध की गई शिकायत पर निरीक्षण के दौरान भी सभी को कार्य नियम अनुसार करने के लिए निर्देशित किया गया था इसके बावजूद भी शिक्षको द्वारा लापरवाही की गई।

 जिला शिक्षा अधिकारी एसके कानूड़े ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्कृष्ट बड़वाह के प्राचार्य सहित शिक्षक कृष्णा शर्मा, दया राम ठाकुर, श्रीमती शीला सोलंकी, श्रीमती शबीना खान, गोरेलाल नार्वे और सहायक ग्रेड 3 पदम सिंह पटेल को नोटिस जारी किया है। इन सभी को समक्ष में उपस्थित होकर 3 दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है अन्यथा संबंधितों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी ।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist