
बड़वाह। सेवा संकल्प अभियान के तहत स्थानीय बावीसा धर्मशाला में शनिवार को बड़वाह शहरी क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों का सामूहिक आंगन मिलन सेवा बेहद उत्साह के साथ आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी नंदराम चौहान के निर्देशन और सुपरवाइजर वंदना सीटोले व बीसी चंद्र प्रकाश लोधा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसमें वार्ड नंबर 2, 3, 4, 5, 6 और 9 के आंगनबाड़ी केंद्रों की सक्रिय सहभागिता रही।मुख्य अतिथियों ने किया मुख्यमंत्री के पत्र का वाचन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री अनीता मंत्री, महिला मोर्चा अध्यक्ष बबीता सोनी, पार्षद विजयलक्ष्मी तोमर, मीना चौहान, प्रियंका कोठारी, आशा राठौर, नैना सोनी, पार्षद नर्मदा पटेल और ललिता जादम द्वारा मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद अतिथियों ने मुख्यमंत्री के पत्र का वाचन किया और उपस्थित जनसमुदाय को शासन द्वारा संचालित समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।समुदाय को आंगनबाड़ी से जोड़ना है मुख्य उद्देश्य इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थानीय समुदाय से जोड़ना तथा बच्चों, महिलाओं और अभिभावकों की सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर केंद्रों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेलकूद, बाल गीत, कविता, कहानी-कथन और चित्रकारी जैसी विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।गर्भवती महिलाओं को दिया पोषण का संदेश आयोजन के दौरान क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया। उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने और आयरन-फोलिक एसिड की गोलियों के नियमित सेवन सहित विभाग द्वारा दी जाने वाली अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई।लाभार्थी महिला ने जताया आभार उत्सव के दौरान वार्ड नंबर 5 की लाभार्थी महिला शिवानी प्रजापत ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया, “मुझे शासन की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना और लाडली बहना योजना का सीधा लाभ प्राप्त हुआ है। इन योजनाओं से हमारे जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है, जिसके लिए मैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का सहृदय धन्यवाद और आभार व्यक्त करती हूँ।”इनकी रही गरिमामयी उपस्थितिइस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सूरज तवर, सुनीता पंवार, रेखा खेड़कर, अर्पिता उपाध्याय, ज्योति पवांर, देवबाला शर्मा समेत सभी आंगनवाड़ी सहायिकाओं, वार्ड की महिलाओं और बच्चों की सराहनीय उपस्थिति एवं योगदान रहा।



