लोक सेवा केंद्र बड़वाह और सनावद के संचालकों पर ₹5-₹5 हजार का जुर्माना

निरीक्षण में मिली अनियमितताओं पर प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

नागरिकों को समय-सीमा में और सुगम सेवाएं देना प्रशासन की प्राथमिकता

खरगोन 13 अक्टूबर 2026। लोक सेवा केंद्रों के संचालन में पाई गई अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा बड़वाह एवं सनावद स्थित लोक सेवा केंद्रों के संचालकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। दोनों केंद्रों के संचालकों पर ₹5,000-₹5,000 का जुर्माना आरोपित किया गया है।

निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान केंद्रों के संचालन में पाई गई कमियों तथा नियमों के उल्लंघन के आधार पर यह कार्रवाई आर.एफ.पी. के अनुबंध-7 में निर्धारित प्रावधानों के तहत की गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लोक सेवा केंद्रों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शी, सुगम एवं सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में भी यदि लोक सेवा केंद्रों के संचालन में लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध और अधिक कठोर कार्रवाई की जाएगी।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *