13 अप्रैल शहीद स्मरण एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

बड़वाह देश की आजादी के लिए शहादत देने वाले शहीदों की पुण्य स्मृति में जलियांवाला बाग दिवस की 106वीं वर्षगांठ पर अमृतसर पंजाब में शहीद स्मरण एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन है 13 अप्रैल को आयोजित इस सभा में मध्य प्रदेशसहित देश के विभिन्न प्रांतो से बड़ी संख्या में शहीद व स्वतंत्रता सेनानी परिजन व उनके संगठन भाग लेंगे।

मध्य प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संयुक्त संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सेठिया ने यहां बताया कि यह आयोजन देश के शहिद एवं स्वतंत्रता सेनानी परिजनों की ओर से है जिसका व्यवस्थापन फ्रीडम फाइटर सक्सेसर्स ऑर्गेनाइजेशन पंजाब की ओर से सरदार गुरविंदर पाल सिंह कर रहे हैं
सेठिया के अनुसार आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश की आजादी के लिए अपनी शहादत देने वाले शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों के उन विचारों सिद्धांतों व नैतिक मूल्यों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करना है जो आजादी के आंदोलन के दौरान उप जे थे साथ ही अपने पूर्वजों द्वारा देश के लिए स्थापित की गई लोकतांत्रिक एवं संविधान सम्मत व्यवस्था के रक्षण का सामूहिक संकल्प लेता है

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist