5 दिवसीय भव्य गौ कथा आयोजित।


बड़वाह दिनांक 4 जुलाई से 8 जुलाई तक पथमेड़ा गौशाला की परम पूज्य गौभक्त संत कपिला दीदी के मुखारविंद से भव्य गौ कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में नगर पालिका में बैठक का आयोजित की। बैठक में कथा के आयोजन की व्यवस्थाओं पर चिंतन किया गया।
इस बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका के नवनिर्मित टीन शेड में कथा का आयोजन किया जाएगा । कथा के पांडाल, बैठक लाइट साउंड की व्यवस्था नगर पालिका के पार्षद साथियों के द्वारा की जावेगी । कथा के प्रथम दिवस कलश यात्रा का आयोजन स्टेशन रोड हनुमान जी मंदिर से कथा स्थल तक किया जाएगा, जिसमें नगर की महिलाएं सहभागिता करेंगी । बैठक का संचालन करते हुए पूर्व राजस्व पटवारी कैलाश इटारे ने बताया कि प्रतिदिन कथा में मुख्य यजमान प्रदीप (गोलू) बंसल रहेंगे। प्रतिदिन क्षेत्र के संत महात्माओं का आगमन भी होगा । 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी के अवसर पर गौ भंडारे का आयोजन किया जाएगा । बैठक में दानदाताओं ने दान राशि भी लिखवाई । गौ माता का महत्व आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस कथा का आयोजन किया जा रहा है, इस बाबद नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस अवसर पर आचार्य पंडित हरिशंकर परसाई, पार्षद श्रीमती रजनी भंडारी, पार्षद प्रतिनिधि अनिल कानूनगो, समाजसेवी बाबूलाल अग्रवाल, गौ रक्षक सुश्री सोनाली पंवार, विजय व्यास, पंडित संतोष शर्मा, राकेश शाह, राजेंद्र शर्मा, रविन्द्र बर्वे संटी शर्मा, दीपक ठाकुर, ओमप्रकाश बिल्लौरे, देवांग जानी, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist