कन्या आश्रम छिर्वा की अधीक्षिका पर निलंबन की कार्यवाही

   खरगोन   सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री प्रशांत कुमार आर्य ने छात्राओं को अन्य धर्म की शिक्षा के लिए प्रेरित करने एवं आश्रम की साफ-सफाई का कार्य छात्राओं से कराने के मामले में विकासखण्ड भीकनगांव के अंतर्गत शासकीय कन्या आश्रम छिर्वा की अधीक्षिका श्रीमती रीता खरते को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भीकनगांव किया गया है।

      छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती रीता खरते के विरूद्ध आश्रम की छात्राओं को अन्य धर्म की शिक्षा के लिए प्रेरित करने एवं छात्राओं से आश्रम की साफ-सफाई का कार्य कराये जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस शिकायत की जांच के दौरान छात्राओं एवं पालकों के कथन लिए गए थे। जिसमें शिकायत को सही पाया गया। जिस पर छात्रावास अधीक्षिका पर निलंबन की कार्यवाही की गई है।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist