विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर दिलाई शपथ

बड़वाह विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर मां ॐ नर्मदा मूक बधिर एवं दृष्टि बाधित निःशुल्क आवासीय विद्यालय सुराना नगर बड़वाह में विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया गया। जिसमें संस्था के संचालक संजय कदम ने समस्त स्टॉप को जाति, धर्म एवं अक्षमता के आधार पर किसी से भेद भाव न करते हुए एक समान समाज की स्थापना में स्वयं व साथियों के सहयोग के लिए प्रयास करने की शपथ दिलाई।जिसमें विद्यालय के प्राचार्य विजय मालवीय , स्टॉप श्री मति इंद्रा जोशी , श्री मति पिंकी सोलंकी , उर्मिला गाडगे, खुशबू वानखेड़े , दीपमाला मालवीय , सरदार मेहता, पराग कदम , दिलीप आदि स्टॉप उपस्थित था।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist