बडवाह
द पलेडियन हाऊस बडवाह की प्रिंसिपल श्रीमती ऋचा गुप्ता को देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को एक भव्य समारोह में सम्मानित किया जायेगा ।श्रीमती ऋचा गुप्ता को यह सम्मान इतनी कम उम्र में शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन के लिये दिया जा रहा है ।
बडवाह सहित पूरे प्रदेश के लिये यह गौरव की बात है कि यहाँ कि शिक्षा क्षेत्र की एक प्रतिभा को इतने बड़े सम्मान से नवाज़ा जायेगा । आईसीएसई और आईएससी की मान्यता प्राप्त द पलेडियन हाऊस बडवाह की प्रिंसिपल के नाते श्रीमती ऋचा गुप्ता को दिल्ली में यंग एचिवर अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है । शुक्रवार को श्रीमती ऋचा गुप्ता इन्दौर से दिल्ली के लिये रवाना हुई। शनिवार को एक गरिमामय कार्यक्रम में श्रीमती ऋचा गुप्ता को सम्मानित किया जायेगा ।
ऋचा गुप्ता की इस उपलब्धि पर नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बधाई देते हुये कहा कि यह नगर की प्रतिभा का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है ।, शिक्षाविद मुकेश गुप्ता ने इस सम्मान के लिये सिलेक्शन होने को शिक्षा के “क्षेत्र में समर्पण और योग्यता” का सम्मान बताया ।



