बड़वाह हम फाउंडेशन भारत एक संस्था या संगठन ही नहीं है। बल्कि ये एक परिवार है।और इसी बात को ध्यान में रखते हुए
हम फाउंडेशन भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष और कार्यक्रम संरक्षक प्रवीण श्रीमाली शिवराज वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना आरस जिलाध्यक्ष और शाखा अध्यक्ष नीति देशवाली के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय होली मिलन समारोह का आयोजन सानिध्य में निजी फार्म हाउस ग्राम कटघड़ा में संपन्न हुआ।
सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम में पधारे सभी साथियों को चंदन तिलक कर पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया गया।इस कार्यक्रम में हंसा कानूडे प्राचार्य, मालवा प्रांत महासचिव रवि पांडेय, अर्चना ,आशा चौधरी सह संयोजक महिला सहभागिता प्रमुख मालवा प्रांत, नमिता काले, सीमा मसातकर , रेखा रनसौरे , कमलेश सेन,आतिथ्य में प्रारंभ हुआ।सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद का पूजन कर बालिकाओं द्वारा मां सरस्वती वंदना पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति की गई।
तत्पश्चात कराओके गायक मनोज शर्मा द्वारा गणेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति दी गई।
समाज में अपनी मिशाल कायम कर रहा है
रवि पांडेय महासचिव ने कहा कि आज हम फाउंडेशन भारत में महिलाओ को आगे बढ़ाया जा रहा हैं सामाजिक कुरुतियों और समाज को जन जागरण अभियान के तहत कई ऐसे कार्यक्रम को आयोजित कर रहा है जिससे समाज में अपनी मिशाल कायम कर रहा है।कार्यक्रम में हंसा कानूडे प्राचार्य ने अपने उदबोधन में कहा की हम फाउंडेशन आज हम सब को एक सूत्र में बांधता है।भारतीय संस्कृति को घर घर पहुंचा रहा है।आने वाले समय मे हम फाउंडेशन भारत अपने उत्कृष्ठ कार्यों से शीर्ष होगा।
*समाज सेवियों एवं प्रतिभा को सम्मानित किया
संस्कृति शाखा अध्यक्ष नीति देशवाली ने दी।श्रीमती देशवाली द्वारा आने वाले समय मे शाखा द्वारा हम फाउंडेशन भारत के द्वारा पक्षियों के लिए सिकोरे ,ब्लड डोनेशन केंप,स्वास्थ्य परीक्षण शिविर ,एक शाम शहीदों के नाम,दो मिनट राष्ट्र के नाम, टापर बच्चो और समाज सेवियों का प्रतिभा सम्मान समारोह,महिलाओ में मासिक धर्म को जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। शासन द्वारा चलाए जा रहे छोटे छोटे बीमा के संबंध में लोगो को जागरूक करना। नर्मदा परिक्रमा वासियों हेतु भोजन सामग्री भेंट करना। बच्चो के लिए खेलकूद एवम निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित होगी।।कार्यक्रम में सामूहिक नृत्य ,एकल नृत्य युगल नृत्य और कराओके गायक द्वारा सुंदर प्रस्तुतिया दी गई।
सामूहिक होली फाग उत्सव मनाया
बड़वाह सनावद खंडवा महेश्वर पुनासा इत्यादि स्थान से सहभागिता की। कार्यक्रम तत्पश्चात सामूहिक होली के उपलक्ष में फाग उत्सव मनाया गया और सभी ने एक दूसरे को रंग बिरंगे गुलाल से होली खेली ।कार्यक्रम में सभी साथियों के लिए नाश्ता और स्नेह भोजन भी किया गया। कार्यक्रम में संस्कृति शाखा के प्रवीण श्रीमाली , उम्मेद सिंह मुजाल्दे, सुबोध आरस ,रीना वर्मा,कविता चौहान,कीर्ति अरोरा,।कार्यक्रम का संचालन डॉ परेश विजयवर्गीय द्वारा किया गया और आभार नीति देशवाली शाखा अध्यक्ष द्वारा व्यक्त किया गया।



