पड़ाली नदी के दोनों तट पर रिवर फ्रंट, पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे के साथ अनाउंस सिस्टम, जयस्तंभ पर शिवाजी महाराज की लगेगी मूर्ति।
परिषद सम्मेलन की बैठक मे 30 प्रस्तावों पर पार्षदों की सहमति बनी।

बड़वाह
नगर पालिका परिषद सम्मेलन की एक बैठक नगर पालिका सभागार में नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्व बैठक में विकास योजनाओं का नया इतिहास रचा गया।नगर पालिका परिषद 2024- 2025 का बजट प्रस्तुत किया।पिछले वर्ष करीब 58 करोड़ का कुल अनुमान बताया गया।वही वित्तीय वर्ष 2025- 26 में शहर के
इतिहास में यह पहला अवसर था जब नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में 1 अरब 16 करोड़ रुपए के बजट का प्रस्ताव पारित किया गया।इसके साथ ही इस बैठक में शहर के विकास की गति को नई ऊंचाइयां देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
1 अरब 16 करोड़ का बजट प्रस्ताव पारित
नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि मुझे खुशी है मेरी पूरी परिषद ने सर्वसम्मति से पहली बार 1 अरब 16 करोड़ का बजट प्रस्ताव पारित कर बड़वाह शहर के विकास को नए आयाम देने की दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाई।इस बैठक में यूं तो अनेक महत्वपूर्ण निर्णय किया गया लेकिन कुछ बड़े निर्णय ऐसे हैं जो बड़वाह को नए प्रगति पथ पर आरूढ़ कर देगा।
सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में नागेश्वर मंदिर के पीछे की ओर बहने वाली पड़ाली नदी के दोनों ओर रिवरफ्रेंट बनाकर न केवल नदी के मौलिक स्वरूप को जिंदा किया जाएगा बल्कि दोनों किनारों पर रिवर फ्रंट बनने से लोगो को घूमने ओर व्यापार के नए अवसर भी मिल पाएंगे।
सीसीटीवी कैमरे एवं शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी।
शहर में सीसीटीवी के साथ ही एक खास अनाउंस सिस्टम लगाया जाएगा जिससे पूरे शहर को आवश्यक सूचनाएं दी जा सके। यह नगर की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण आयाम होगा।
बड़वाह नगर के जयस्तंभ चौराहे को इंदौर के चौराहों की तर्ज पर सौंदर्यीकरण कर शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी।इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में अनेक योजनाओं के प्रस्तावों के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी जी के सपने एक देश एक चुनाव का प्रस्ताव भी नगर परिषद बड़वाह ने पारित किया। कुल मिलाकर आज हुई परिषद की बैठक बड़वाह के विकास में मिल का पत्थर साबित होगी और बड़वाह विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा
पेट्रोल पंप की लीज निरस्त के साथ अन्य दो विषय जोड़े गए
राकेश गुप्ता ने बताया कि नर्मदा रोड स्थित मैंन चौराहा स्थित पेट्रोल पंप की लीज निरस्त करने के अलावा नगर के समस्त प्रतिष्ठानों होटलों पर स्वच्छता कर लागू करना साथ ही नगर में नल कनेक्शन निविदा विज्ञप्ति जारी के संबंध में चर्चा की गई।
इसके साथ ही बड़वाह नगर में स्वच्छता सामग्री खरीदने , टेचिंग ग्राउंड पर बाउंड्री वाल के साथ कुल 30 विषयों पर सभी पार्षदों के द्वारा सहमति दी गई । बैठक में नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता के साथ सीएमओ कुलदीप किंशुक,वार्ड के समस्त पार्षद गण नपा इंजिनियर स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।



