स्व.श्रीमती पुनिबाई मंशोरे को दी श्रद्धांजलि

बड़वाह। सर्व समाज जनसेवक संगठन के विधानसभा अध्यक्ष दिनेश मंशारे सर व सेवकराम मंशोरे की माताश्री पुनिबाई मंशोरे का विगत दिनों निधन हो गया।जिनकी पगड़ी रस्म कार्यक्रम निज निवास सुराणा नगर में रखा गया।कार्यक्रम में सर्व समाज जनसेवक संगठन के राष्टीय अध्यक्ष नंदलाल यादव,राष्टीय सचिव महेंद्र शर्मा,रघुवीरसिंह सेन ने माताश्री को पुष्प अर्पित करते हुए मंशोरे परिवार की अपूरणीय क्षति बताया। सर्व समाज जनसेवक संगठन के प्रदेश सचिव पुष्पेंद्रसिंह पंवार,लोकसभा अध्यक्ष लोकेन्द्रसिंह रावत,पूर्व सरपंच महेश सिटोले, सहित सामाजिक बंधुओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist