बड़वाह नगर पालिका एवं साईं हॉस्पिटल के तत्वाधान में बड़वाह नगरीय क्षेत्र के 18 वार्डो में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत 6 जून को वार्ड नंबर 1 ओर 2 से नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता, साईं हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर अजय मालवीय , सीएमओ एवं वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में हुआ । 6 जून से 19 जून तक चले सभी वार्डो में 1500 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण इस शिविर के माध्यम से करवाया ।
इस शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कीर्ति मंडलोई,हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अधीर जैन,सर्जन डॉक्टर रोहित मंडलोई के साथ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कमल मालवीय ने अपनी सेवाएं प्रदान की । शिविर परीक्षण में लोगों ने
ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी,गायनिक जांच के साथ अन्य जांचे भी करवाने के साथ डॉक्टर द्वारा आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाईयों का भी वितरण किया गया।
डॉक्टर अजय मालवीय ने बताया कि आगे भी स्वास्थ्य शिविर परीक्षण का अयोजन शहर में किया जायेगा जिसके माध्यम से लोगों को शिविर का लाभ मिल सकेगा । शिविर के समापन के पश्चात साईं हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर अजय मालवीय ने नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता के साथ पूरी परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरी नगर पालिका का इस शिविर में भरपूर सहयोग प्रदान हुआ है ।
साईं हॉस्पिटल का हमेशा प्रयास रहा है क्षेत्र के लोगों की स्वास्थ्य सेवा में हमेशा आगे रहे। चाहे करोना का संकट काल हो या आवश्यकतामंद लोगो को कम फीस में सस्ता इलाज हमेशा साईं हॉस्पिटल ओर संचालक अजय मालवीय अग्रणी रहे हैं। इस शिविर में भी जिस तरह यहां के चिकित्सकों ने नगरवासियों की सेवा की वो वास्तव में प्रशंसनीय हे।



