
बड़वाह दिनांक 18 जून 2025
मलेरिया निरोधक माह जून के तहत प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेंद्र मिमरोट एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनिल जैन के निर्देश पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मलेरिया निरीक्षक उस्मान पठान एवं एल.एच.व्ही.फरीदा खान के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया, प्रशिक्षण में बताया गया कि छत पर रखी पानी की खुली टंकी , टूटे बर्तन ,टूटे मटके,बेकार फेंके हुए टायर,बिना ढके बर्तन,घर में रखे फ्रिज के पीछे पानी की ट्रे में मलेरिया डेंगू चिकनगुनिया फैलाने वाले मच्छर पैदा होते हे, इससे बचने लिऐ सप्ताह में एक बार अपने घर की टंकियों,कूलर, ड्रम को खाली करके सुखा ले ताकि उनमें मच्छर अंडे नहीं दे सके ,इस अवसर पर आंगनवाड़ी सुपरवाइजर ममता राठौड़ सहित, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थी।



