प्रेस विज्ञप्ति
शाहपुर, 21 जून 2025 – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर परिषद शाहपुर, जिला बुरहानपुर द्वारा कलुशाबा परिसर, शाहपुर रोड पर विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक महोदया श्रीमती अर्चना चिटनिस जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी जी, उपाध्यक्ष गोपाल चौधरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिलीप चौहान, अन्य जनप्रतिनिधिगण, नगर परिषद के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं स्व-सहायता समूहों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 300 पौधों का सामूहिक रोपण किया गया। यह आयोजन जनसहभागिता और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।
इस अवसर पर नगर परिषद शाहपुर द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक पौधारोपण करें और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।



