


बड़वाह : नार्मदीय ब्राह्मण समाज बडवाह द्वारा समाज की धर्मशाला इंद्रपुरी बडवाह में समाज की साख संस्था प्रारम्भ की जा रही है जिसके मुख्य अतिथि नार्मदीय ब्राह्मण समाज के राष्टीय अध्यक्ष राजेश बड़ोले राष्ट्रीय महामंत्री सुनील शर्मा , अश्विन उपाध्याय एवम श्रीमती अनुया भाटे उपाध्यय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलिप गावशिन्दे तथा विशेष अतिथि जी एस गावशिन्दे एवम रमेश शर्मा बाबा तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता व्ही एस गावशिन्दे द्वारा की गई बडवाह महिला मंडल की अध्यक्ष सु श्री आशा खेड़े एवम युवा मंडल अध्यक्ष आयुष बर्वे भी मंचासीन थे। कार्यक्रम के प्रारम्भ मां नर्मदा एवम बाबा बालीपुर का पूजन कर दीप प्रज्वलित महासभा अध्यक्ष एवम पदाधिकारियो द्वारा किया गया। रवींद्र बर्वे द्वारा नर्मदा अष्टक का वाचन कीया ।जीएस गावशिन्दे ने स्वागत भाषण में बडवाह इकाई के कार्यो की प्रशंसा की ओर पहली बार पधारे महासभा अध्यक्ष राजेश बड़ोले ओर उनकी टीम का स्वागत करते हुए बोले कि बड़ोले जी के नेतृव में नार्मदीय ब्राह्मण समाज अपनी ऊंचाइयों पर पहुचेगा। उनके द्वारा समाज हित मे अच्छे कार्य किये जा रहे है। बडवाह इकाई उनके साथ है राष्ट्रीय महामंत्री आश्विन शर्मा ने बडवाह इकाई द्वारा साख संस्था के शुभारंभ के अवसर शुभकामनाएं दी बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर समाज जनों के लिए साख संस्था रामबाण का काम करेगी। महामंत्री सुनील शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बडवाह इकाई का नाम सुनते ही जोश आ जाता है सभी पदाधिकारियों द्वारा दिल से मेहनत की जाती है। महिला महामंत्री श्रीमती अनुया भाटे ने बडवाह इकाई को बधाई देते हुए कहा इकाई द्वारा किये जा रहे कार्य दूसरी इकाइयों के लिए एक पैगाम है की कैसे कार्य किया जाता है यह बडवाह इकाई से सीखा जा सकता है राष्ट्रीय महासभा अध्यक्ष के प्रथम बार बडवाह ईकाई द्वारा ढोल धमाके के साथ स्वागत किया महासभा अध्यक्ष ने बडवाह इकाई द्वारा उनके चुनाँव के समय एक जुटता के साथ कार्य किया और उनकी जीत के सहयोगी बने उन्होंने समाज जनों को एक जुट होकर समाज को कैसे आगे बढ़ाना है उसके बारे में अपनी राय व्यक्त की उन्होंने बोला कि अब हमारा समाज जल्दी है राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय बनने जा जा रहा है विदेश में रह रहे ग्रीन कार्ड धारी समाज जन जल्दी है वहा भी समाज का गठन कर रहे है जिनमे अमेरिका इंग्लैड ओर ऑस्ट्रेलिया प्रमुख है। समाज मे आ रही कुरुतिया एवम समाज की जनगणना पर भी यथा शीघ्र कार्य प्रराम्भ किया जा रहा है। महासभा अध्यक्ष द्वारा बडवाह इकाई के सचिव शादी के शालीगरह के अवसर पर लिए गए छाया चित्र की फ़ोटो मंच पर परिवार के साथ भेंट की। व दिलिप शर्मा द्वारा उनके चुनाँव में किये गए कार्य एवम समर्पण की भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत मे इकाई द्वारा महासभा पदाधिकारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया व बाबा बालीपुर एवम मा नर्मदा जी का छाया चित्र भेट किया।तत्पश्चात मा नर्मदा जी की आरती एवम बाबा बालीपुर की आरती की।आभार सचिन बर्वे ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव दिलिप शर्मा ने किया। बडवाह इकाई के सचिन गीते संजय उपाध्याय रंजन उपाध्यय राकेश शुक्ला भूषण शर्मा अशोक गीते नितिन बर्वे ओपी बिल्लोरे नारायण बिल्लोरे गोपाल कृष्ण पगारे मधुसूदन कोठारी राजा शर्मा आदि का कार्य सराहनीय रहा।



