आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस का निकला फ्लैग मार्च, एसपी रहे शामिल

बडवाह में कल यानी 6 अप्रैल को राम नवमी सहित आगामी त्योहार हनुमान जयंती महावीर जयंती आंबेडकर जयंती आदि की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए नगर में शनिवार रात में जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीना के मार्गदर्शन व नेतृत्व में नगर के प्रमुख मार्गो पर पुलिस
का फ्लेग मार्च निकला। फ्लेग मार्च में खरगोन एसपी भी शामिल हुए।
फ्लेग मार्च पुलिस थाने से प्रारंभ होकर मुख्य चौराहा, एमजी रोड, नागेश्वर मंदिर, सराफा बाजार, गुरुवा मोहल्ला, कुम्हार मोहल्ला जयस्तंभ से होता हुआ पुनः रात करीब नव बजे पुलिस थाने पर पहुंचकर समाप्त हुआ।

फ्लेग मार्च में खरगोन एसपी सहित एडिशनल एसपी शकुंतला रुहल,
SDM सत्यनाराय दर्रा,
एसडीओपी श्रीमति अर्चना रावत, टीआई, बलरामसिंह राठौर सहित
पुलिस बल,नगर सुरक्षा समिति सदस्य शामिल रहे।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist