अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत। एक घायल

बड़वाह। काटकुट फाटे के पास मंगलवार को एक मोटर साइकिल वाहन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें एक को मौके पर मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दोनों को बड़वाह के शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां घायल युवक शासकीय अस्पताल में उपचार जारी हैं। वही मृतक के शव को मर्चुरी रूम में रखा गया। मृतक का नाम भीम सिंह हैं। वहीं घायल राकेश पिता पदम सिंह मूल निवासी भीकनगाव के रहने वाले। हाल मुकाम इंदौर में काम करते हैं। दोनों अपने दो पहिया वाहन से इंदौर से बुरहानपुर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist