अखिल भारतीय जैन संघठना अध्यक्ष सेवा के लिए आगे आईं।

सनावद आंखों की खतरनाक बीमारी नाखूना से लंबे समय से पीड़ित जरूरतमंद राजकुमार गोलकर की मदद के लिए अखिल भारतीय जैन संघठना की सनावद नगर अध्यक्ष एवं लायंस क्लब की डिस्ट्रिक्ट असिस्टेंट सेक्रेटरी अनिता भागचंद जैन आगे आईं। जैन ने तत्काल गोलकर की आंखों की सर्जरी करवाई और गोलकर की आंखों की रौशनी जाने से बचाई। गोलकर की दोनों आंखों में नाखूना बीमारी का प्रकोप था। जैन ने बताया कि गोलकर की दूसरी आंख की सर्जरी भी 15 दिन बाद करवाई जाएगी। धर्मज नेत्रालय के सुप्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.बलराम खनोटिया ने गोलकर की आंख की सफल सर्जरी की और बताया कि गोलकर की आंखों की समय पर सर्जरी करने के कारण आंखों की रौशनी बच गई है। यदि गोलकर की आंख की सर्जरी में विलंब हो जाता तो दिखाई देना हमेशा के लिए बंद हो जाता। डॉ.खनोटिया ने कहा कि आंखों की किसी भी बीमारी के इलाज में विलंब नहीं किया जाना चाहिए। गोलकर ने बताया कि मेरी दोनों आंखों में नाखूना की बीमारी बढ़ती जा रही थी और दिखाई देना भी कम हो रहा था।लेकिन आर्थिक अभाव के कारण चिकित्सा कराने में असमर्थ था। गोलकर और उनकी पत्नी सुनीता गोलकर ने जैन के प्रति आभार प्रकट किया। जैन ने जरूरतमंद लोगों की चिकित्सा में समाज के समर्थ लोगों को आगे आने का आव्हान किया।इस दौरान महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपिका वर्मा, समाजसेवी चिंटू बिर्ला,सुशील मिश्रा,दुर्गेश पांडे, कपूरचंद बिर्ला,मोहन गुर्जर,साक्षी सिरसोदिया भी उपस्थित थे।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist