अवैध रूप से बनाये गये हॉस्टल को किया गया जमींदोज

इन्दौर : शुक्रवार, जून 21, 2024, 19:12 IST

इंदौर जिले में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही लगातार जारी है। कलेक्टर श्री आशीष ‍सिंह के निर्देश पर आज जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के संयुक्त बल द्वारा भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित सर्वानंद कॉलोनी में ग्रीन बेल्ट की भूमि पर 3 हजार वर्गफीट पर बनाये गये G+3 हॉस्टल को तोड़ा गया। यह हॉस्टल बिना अनुमति के बनाया गया था।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist