बालिका सुरक्षा पर ली बैठक सहायक आयुक्त ने दिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश

खरगोन 19 फरवरी 2024 जनजाति कार्य विभाग खरगोन के सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य ने जिले में स्थित समस्त अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बालिका छात्रावास की अधीक्षिकाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक आयुक्त श्री आर्य ने बालिका सुरक्षा पर विशेष दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा कि समस्त अधीक्षक अपने ड्यूटी स्थल छात्रावास में ही रात्रि विश्राम करेगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिए कि सायं काल के पश्चात कोई भी पुरुष कर्मचारी अथवा उनके परिजन छात्रावास परिसर के भीतर प्रवेश न करें। इस संबंध में उन्होंने सभी से विस्तृत चर्चा कर दिशा निर्देश दिए हैं। साथ ही समस्त बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण समय-समय पर कर स्वास्थ्य पंजी संधारित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं का स्वास्थ्य एवं उनकी सुरक्षा विभाग का महत्वपूर्ण दायित्व है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्राओं की सुरक्षा करना हमारा नैतिक एवं विभागीय दायित्व है। इसके लिए हम सब पूर्ण रूप से समर्पित रहे।

सहायक आयुक्त श्री आर्य ने समस्त बालिकाओं को विभागीय निर्देशानुसार एवं मीनू अनुसार स्वादिष्ट एवं रुचि पूर्ण के साथ हाइजीनिक भोजन प्राप्त हो यह सुनिश्चित करें। छात्रावास में निवासरत छात्राओं को मानसिक संबल प्रदान करते हुए उन्हें किसी प्रकार की समस्या हो तो उसका तत्काल निराकरण करना सुनिश्चित करें। किसी प्रकार की विषम परिस्थिति में तत्काल जिला कार्यालय से संपर्क करें जिससे समस्या का निराकरण किया जा सके। किसी भी बालिका को विभागीय छात्रावास में किसी प्रकार की मानसिक परेशानी ना हो यह हम सब मिल कर सुनिश्चित करे। इस अवसर पर सहायक संचालक एबी गुप्ता छात्रावास प्रभारी राजेंद्र वर्मा उपस्थित थे

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist