बड़वाह. मां ओम नर्मदा मूक बधिर एवं दृष्टि बाधित निशुल्क आवासीय विद्यालय सुराणा नगर में बच्चों का शासकीय अस्पताल से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. रजनी चौहान, डॉ. एमएस चौहान, एएमओ शीतल ने 55 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें सभी बच्चे स्वस्थ पाए गए। विद्यालय के संचालक संजय कदम ने बच्चों के परीक्षण के लिए आवेदन दिया था। इस दौरान विद्यालय के विजय मालवीय, खुशबू वानखेडे, पराग कदम, अर्पिता कामले, इंदिरा जोशी, पारुल, पिंकी सोलंकी, सरदार मेहता, रानू किराड़े, दिलीप, दीपमाला आदि मौजूद थे।



