
बड़वाह नागेश्वर मंदिर के समीप स्थित उद्यान में रविवार शाम को नगर पालिका परिषद द्वारा सर्व ब्राह्मण समाज की उपस्थिति में भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई।
नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं बुरहानपुर विधायक श्रीमति अर्चना चिटनिस, विधायक सचिन बिरला,नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री महिम ठाकुर,सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेंद्र जोशी,पार्षद सोनल विजय महाजन,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता सहित सर्व ब्राम्हण समाज के विप्रो की उपस्थिति में भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर शाम साढ़े छह बजे नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि काफी दिनों से सभी विप्र देवताओं की भावना थी कि भगवान परशुराम जी की प्रतिमा एक ऐसे स्थान पर स्थापित की जाए जो आध्यात्मिक वातावरण के बीच स्थित हो। इस हेतु इस उद्यान का चयन किया गया।
यह स्थान नगर के सुप्रसिद्ध नागेश्वर मंदिर,एवं दत्त मंदिर से लगा हुआ है।
आज हमे खुशी है कि यहां भगवान परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित की गई।
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों,समाज जनो,सहित नगर के गणमान्य नागरिकों, पार्षदों की भी गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।



