खरगोन जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसके कानुड़े ने जिले के सभी विकासखण्डों के बीआरसी, समस्त शासकीय स्कूलों के प्राचार्य एवं प्रभारी तथा अशासकीय स्कूलों के संचालकों को कक्षा पहली से 12वीं तक शत प्रतिशत बच्चों को पोर्टल पर दर्ज नहीं कराने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है कि क्यों ने उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। सभी बीआरसी एवं प्राचार्यों को 06 जून को समक्ष में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एकपक्षीय कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। शालाओं के प्राचार्यों एवं प्रभारियों द्वारा कक्षा 1-12वीं तक 100 प्रतिशत बच्चों को कक्षोन्नत पोर्टल पर नहीं किया गया है तथा हाईस्कूल सुलगांव, दसौड़ा, बड़वाह में 2 स्कूल, कसरावद में 03 स्कूलों का कक्षा 8वीं उत्तीर्ण को 9वीं में एवं 10वीं उत्तीर्ण का 11वीं में प्रवेश का प्रतिशत कम है एवं 9वीं 40 प्रतिशत, 11वीं 30 प्रतिशत बहुत ही कम है। इस संबंध में उच्च कार्यालय से कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये जा रहे हैं। सभी संस्था प्रधानों की घोर लापरवाही से जिले में 9वीं में 40 प्रतिशत एवं 11वीं में 30 प्रतिशत बच्चों का प्रवेश हुआ है। अतः 02 दिन में 100 प्रतिशत प्रवेश, मेपिंग, क्लास प्रमोशन का कार्य प्राचार्य कक्षा शिक्षकों से तत्काल कराए । प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि पास के मिडिल स्कूल से 8वीं पास की तत्काल जानकारी लें एवं 10वीं पास को कक्षोन्नत, प्रमोशन कर पोर्टल पर तत्काल 100 प्रतिशत एन्ट्री करें तथा अभी तक पोर्टल 3.0 पर न करने का स्कूलवार स्पष्टीकरण दिनांक 06 जून 2025 को स्वयं प्रभारी उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करें। अन्यथा संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।



