डॉक्टर डॉली प्रजापति को मिली पीएचडी की उपाधि


बड़वाह। शहर की डॉली प्रजापति को हिंदी विभाग विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। डॉली प्रजापति ने हिंदी की यात्रावृत परम्परा और विष्णु प्रभाकर के विषय पर अपना शोध किया। यह शोध कार्य उन्होंने गाइड प्रोफेसर जगदीशचंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में पूर्ण किया हैं। उन्हें विश्वविद्यालय में एक्सटर्नल नवीन नंदवाना की उपस्थिति में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। प्रजापति की इस उपलब्धि पर नपा सीएमओ कुलदीप किंशुक एवं स्नेहीजनों ने हर्ष जताया।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist