इंदौर में मदिरा दुकानों के निष्पादन के लिए ई-टेंडर जारी

  

इन्दौर : गुरूवार, मार्च 12, 2026,

सहायक आयुक्त आबकारी जिला इंदौर द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मदिरा दुकानों के निष्पादन के संबंध में सूचना जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार इंदौर जिले के कुल 56 मदिरा एकल समूहों में शामिल 173 कम्पोजिट मदिरा दुकानों में से 20 मदिरा समूहों की 54 कम्पोजिट मदिरा दुकानों का तृतीय चरण में ई-टेंडर (ई-टेंडर एवं ई-टेंडर कम ऑक्शन) के माध्यम से निष्पादन किया जाएगा।

      आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें खजरानी, मार्डन चौराहा, चंदन नगर, ड्रीमलैण्ड चौराहा (महू), पलासिया क्रमांक-1, पलसीकर कॉलोनी, सरवटे बस स्टैण्ड, ट्रांसपोर्ट नगर, अंजनी नगर, चिमनबाग, राजमोहल्ला, देपालपुर, पलासिया क्रमांक-2, अग्रसेन चौराहा, साजन नगर, गौतमपुरा, इमली बाजार, तोपखाना, जवाहर मार्ग, रंगवासा (तहसील देपालपुर) सहित विभिन्न स्थानों की मदिरा दुकानें शामिल हैं।

      ई-टेंडर के लिए ऑनलाइन टेंडर फॉर्म डाउनलोड करने तथा ऑफर सबमिट करने की प्रक्रिया आज 12 मार्च से प्रारंभ हो गयी है, जो 14 मार्च 2026 को शाम 4 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद 14 मार्च को शाम 4:05 बजे से ई-टेंडर कम ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जो प्रक्रिया पूर्ण होने तक चलेगी।

      आबकारी विभाग ने बताया है कि प्रत्येक समूह के लिए ई-टेंडर दस्तावेज का निर्धारित शुल्क 30 हजार रुपये रखा गया है। इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, कक्ष क्रमांक 209, कलेक्ट्रेट परिसर इंदौर से संपर्क कर सकते हैं।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist