जिला शिक्षा अधिकारी ने उत्कृष्ट विद्यालय बड़वाह का किया आकस्मिक निरीक्षण

बड़वाह 24 सितम्बर 2025। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसके कानुड़े द्वारा 24 सितंबर को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वाह का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ शिक्षक अनुपस्थित पाए गए तथा शाला में विभिन्न कमियों को पूर्ण करने के लिए प्राचार्य को निर्देशित किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री कानुड़े ने निर्देश दिए कि शाला की कमियों का समाधान आगामी 02 से 03 सप्ताह में सुनिश्चित किया जाए। विद्यालय भवन को डिस्मेंटल करने तथा शेष संबंधी प्रस्ताव तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को प्रेषित करने के भी निर्देश भी दिए। साथ ही अतिरिक्त छात्रवृत्ति से संबंधित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने कहा गया। इस दौरान संस्था में प्राचार्य की भी नियुक्ति की गई।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist