
बड़वाह जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसके कानुडे द्वारा 14 दिसम्बर को विकासखंड बड़वाह में संकुल प्राचार्य की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री कानुडे ने विभिन्न योजनाओं में अपार आईडी तत्काल बनाने, स्कॉलरशिप सामग्री, एमपी टॉस छात्रवृत्ति स्वीकृति, फेल अकाउंट अपडेट करने, ड्रॉप बॉक्स के पेंडिंग छात्रों को मार्क करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही जिन प्राचार्य की जानकारी पेंडिंग थी,उन्हें दो दिन की समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड, स्त्रोत समन्वयक और प्रभारी उपस्थित थे।



