कन्या छात्रावास में सोशल मीडिया जागरूकता शिविर आयोजित


बड़वाह। सीनियर अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास बड़वाह में मंगलवार को सोशल मीडिया जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सुश्री श्वेता गोयल रहे । छात्राओं को सोशल मीडिया की सतर्कताऔर सही उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
न्यायाधीश गोयल मैडम ने छात्राओं से संवाद करते हुए बताया कि यदि वे व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया ऐप्स का उपयोग करते हैं, तो उन्हें अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने समझाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति से बातचीत करते समय अपनी कोई भी निजी या व्यक्तिगत फोटो शेयर न करें, क्योंकि इसका दुरुपयोग हो सकता है।
उन्होंने कहा कि डिजिटल दुनिया जितनी सुविधाजनक है, उतनी ही संवेदनशील भी है। विशेष रूप से बालिकाओं को सोशल मीडिया पर अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है मैडम ने बताया कि यह उम्र मोबाइल चलाने की नहीं बल्कि अपना करियर बनाने की उम्र है सही उम्र में आप सही कार्य करें वह पोक्सो के बारे में भी बताया कि अगर आपके साथ कोई अपराध होता है जैसे कोई आपको गलत तरीके से छुए या फिर गलत हरकत करें तो चुप ना रहे बल्कि अपने माता-पिता से बताएं क्योंकि चुप रहने से उस व्यक्ति का अपराध बढ़ सकता है कुछ बालक बालिकाएं इस डर से नहीं बताते हैं कि यह हमें नुकसान पहुंचाएगा पर ऐसा नहीं है अब जो भी शिकायत करता है उसका नाम गोपनीय रहता है बल्कि कोर्ट में भी दो बार ही पेश किया जाता है बयान भी बंद कमरे में लिए जाते है पूरा ध्यान रखा जाता है कि यह नाम कहीं पर भी ना आए और अगर इस नाम को कोई उजागर करता भी है तो यह भी अपराध की श्रेणी में आता है
इस जागरूकता शिविर में पैरालीगल वालंटियर, नाजिर प्रदीप पाराशर , छात्रावास अधीक्षिका ममता नीरवेल उपस्थित रहे ।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist