खरगोन बड़वाह कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार स्वयं जिला खनिज अधिकारी श्री सावन सिंह चौहान के निडर रवैये के तहत जिले में खनिज माफियाओं के विरूद्ध बड़ी कार्यवाहियों की जा रही है। जिसकी बदौलत जिले में खनिज माफियाओं का वजूद समाप्त हो गया है।
पूर्व समय में ही जिला खनिज अधिकारी श्री चौहान ने किसी बात की परवाह न करते हुए स्वयं अकेले दम पर कई जेसीबी एवं रेत के ट्रक पकड़े हैं। वे पहचान ना हो पाए इसके लिए सरकारी वाहन को त्याग दूसरे वाहनों में जाकर रात के 02 से 04 बजे के मध्य कई रेत के वाहन पड़कर जिला प्रशासन गौरान्वित किया है। इसी प्रकार 18 दिसंबर की रात्रि को मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर बड़वाह क्षेत्र में रात को कार्यवाही कर 01 पोकलेन मशीन एवं दो डंपर जब्त किए हैं। वहीं वाहन चालक अंधेरे का लाभ उठाकर पर फरार हो गए, जबकि वाहन जब्त किए गए



