एसोसिएटेड अल्कोहल्स एंड ब्रेवरीज लिमिटेड ने स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय स्कूलो के विद्यार्थियों को गणवेश,बेंच-टेबल एवं मिठाई की वितरित।

बड़वाह खोड़ी में एसोसिएटेड अल्कोहल्स एंड ब्रेवरीज लिमिटेड ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के तहत एक सराहनीय पहल की। गुरुवार को दोपहर डेढ़ बजे आयोजित कार्यक्रम में समीपस्थ ग्राम नाया,खोड़ी और उमरिया के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत चार सौ से अधिक बालक एवं बालिकाओं को निःशुल्क गणवेश, बैठने के लिए बेंच-टेबल एवं मिठाई वितरित की गई।इस अवसर पर ग्राम उमरिया के शासकीय विद्यालय के प्राचार्य ने संस्था के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं और शिक्षा के वातावरण को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।कार्यक्रम में संस्था के प्रबंधक चित्रसेन मिश्रा,के.के.सिंह, प्रशांत झा,कल्पेश दुबे,मकरंद कुलकर्णी, रूपेश शीतलानी, अवधबिहारी राय, मार्कण्डेय तिवारी एवं अशोक शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस पहल से न केवल विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी झलकी, बल्कि विद्यालयों के आधारभूत ढांचे में भी सकारात्मक सुधार हुआ,जो आने वाले समय में शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ करेगा।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist