ई-गवर्नेंस प्रणाली में लापरवाही, अनुबंध शर्तों के उल्लंघन पर कलेक्टर ने की कठोर कार्यवाही
खरगोन 8 अगस्त 2025 कलेक्टर एवं दंडाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल ने मप्र स्टेट इलेक्ट्रानिक्स डेवलमेंट कॉर्पोरेशन लिमि. भोपाल व आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल से प्राप्त शिकायत व ई-गवर्नेंस प्रणाली में लापरवाही, आधार केन्द्रों के संचालन एवं अनुबंध शर्तों के उल्लंघन करने पर जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री प्रमोद पंवार और सहायक प्रबंधक श्री विपिन कुमार सिंह की संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने कर दी गई है।
जांच के दौरान पाया गया कि दोनों अधिकारियों द्वारा अनुबंध राशि, राजस्व वसूली, धरोहर राशि, आधार केन्द्रों के संचालन तथा एक ही व्यक्ति द्वारा 07 लोगों की अनुबंध राशि जमा की गई जो कि कमिशनखोरी तथा दलाली की ओर संकेत करती है। उनके द्वारा इस पर बाधा न लगाने पर दोनों पर यह कार्यवाही की गई है।
प्रमोद पंवार एवं विपिन कुमार सिंह की संविदा सेवा 31 दिसंबर 2024 को समाप्त हो चुकी थी, लेकिन इनके द्वारा कार्य करना जारी रखा गया। जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक प्रमोद पंवार एवं सहायक ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री विपिन कुमार सिंह द्वारा अपने कर्त्तव्य के प्रति शासन के नियम व निर्देशों का उल्लंघन करने तथा नियमों के विपरित कार्य करने से उनकी अवधि नहीं बढ़ाते हुए इनकी सेवाएं समाप्त की गई है।



