बड़वाह जैसे जैसे दीपावली का पर्व नजदीक आ रहा है वैसे वैसे बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है शहर एवं आसपास के ग्रामीण खरीददारी करने के लिए आ रहे है । शहर के कॉलेज ग्राउंड में स्थित फटाखा दुकाने भी सजने लगी है । आपको बता दे की पिछले 2,3 सालों से नगर पालिका के द्वारा व्यापारियों को फटाखा दुकान लगाने के लिए बड़वाह के कॉलेज ग्राउंड पर जगह आवंटित की जा रही है कुछ दिनों पहले नपा परिषद में फटाखे दुकानों की नीलामी की गई थी जिसमें दुकानों के लिए सबसे महंगी बोली 82 हजार एवं सस्ती बोली 5 हजार रुपए की थी आज फटाखे दुकानों की सुरक्षा एवं व्यवस्था को देखते हुए बड़वाह नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता तहसीलदार शिवराम कनासे ने फटाखे दुकानों का निरीक्षण किया । अध्यक्ष राकेश गुप्ता के द्वारा फटाखा व्यापारियों से बात की गई एवं उनके सुरक्षा से सम्बन्धित बातों को सुना गया और नपा अध्यक्ष ने फटाखे खरीदे । निरीक्षण के दौरान गुप्ता ने बताया की नपा के द्वारा पिछले 2 सालों से कॉलेज ग्राउंड पर दुकानें आवंटित की जा रही है । जिसके उनकी सुरक्षा अच्छे से बनी रहे । गुप्ता ने बताया कि मैने व्यापारियों से बात की है और सारी व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली । श्री गुप्ता ने बताया की नपा के द्वारा यहां पेयजल व्यवस्था,लाइटिंग व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था तथा फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की है। गुप्ता ने बताया कि नपा के कर्मचारियों के द्वारा यहां दुकानों का लगातार निरीक्षण भी जाएगा जिससे आने वाले लोगों को कोई परेशानी ना हो सके । व्यापारियों से भी नपा अध्यक्ष ने आग्रह किया है कि कोई अव्यवस्था ना हो इसका ध्यान रहे । मीडिया से बात करते हुए कुछ दुकान व्यापारियों ने बताया की इस बार सबसे महंगा फटाखा 2 हजार रुपए एवं सबसे सस्ता फटाखा 5 रुपए का उपलब्ध है। निरीक्षण के दौरान उनके साथ पार्षद प्रतिनिधि साबिर खान ,अनिल कानूनगो लोकसभा सांसद प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार यादव मौजूद थे।



